बिहारराज्य

Bihar News मजदूर दिवस के अवसर पर एस यू सी आई (कम्युनिस्ट)के द्वारा बैठक का आयोजन

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

वैशाली जिले के लालगंज में एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) एवं भारत के कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेलीनवादी के संयुक्त तत्वाधान में मजदूर दिवस के अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता त्रिभुवन राय ने किया। सभा को संबोधित करते हुए एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) के लालगंज अंचल सचिव सह वैशाली जिला कमेटी सदस्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मजदूरों के लिए कार्ल मार्क्स ने ऐसा सिद्धांत और वर्ग संघर्ष का रास्ता दिखाया जो दुनिया के मजदूरों एक होकर आम आवाम के हित में वर्ग संघर्ष के आधार पर लड़ाई लड़कर पूंजीवादी राजसत्ता को परास्त कर समाजवादी राजसत्ता कायम करने एवं अमीर और गरीब के बीच में बनी हुई खाई को पाटाने के लिए प्रयाप्त है। मजदूरों को अपने सहित आम आवाम के हक और हुकूक की लड़ाई को आगे बढ़ने की जरूरत है। तभी मजदूर दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी। बैठक में हजारों मजदूरों के द्वारा दी गई आहुति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और काम के 8 घंटा को बरकरार रखने का अपील सरकार से की गई। बैठक में मुसाफिर पासवान, मोहम्मद अलाउद्दीन, हरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, रामेश्वर सिंह, मोहम्मद हदीस,टिंकू कुमार, विजय कुमार आदि ने भी अपने विचार रखें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button