
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली :खबर वैशाली जिले के लालगंज से है जहां लालगंज प्रखंड क्षेत्र के शीतल भाकुरहर गांव निवासी पति पत्नी की रविवार की सुबह लुधियाना ग्यासपुर इलाके में हुए जहरीली गैस रिसाव के हादसे में मौत हो गई है आपको बता दें कि लुधियाना गैस हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हुई है जिसमें 7 लोग बिहार के ही हैं तो वैशाली जिले के शीतल भाकुरहर निवासी पति पत्नी भी इस हादसे के शिकार हो गए बता दें नवनीत तथा उसके पत्नी घर आने के लिए ट्रेन की टिकट हुई को रखा था 5 मई को नवनीत और उसकी पत्नी घर आने वाले थे 7 मई को नवनीत के भाई का शादी होने वाला था घर के लोग नवनीत और उसके पत्नी का आने का इंतजार कर रहे थे तभी रविवार की सुबह-सुबह लुधियाना हादसे की खबर मिली और उसके तुरंत बाद परिजनों को नवनीत और उसके पत्नी की मौत की भी खबर मिली जिसके बाद परिवार में चित्कार मचना शुरू हो गया परिवार के सभी सदस्य के बीच रोना-धोना शुरू हो गया बताया गया कि 39 वर्षिय मृतक नवनीत कुमार तथा 37 वर्षीय पत्नी नीतू देवी पूरे परिवार के साथ लुधियाना में ही रहते थे नवनीत आरती स्टील फैक्ट्री में अकाउंटेंट थे वही नवनीत के पिता कुमुद सिंह खुद कभी लुधियाना तो कभी वैशाली स्थित शीतल भाकुरहर अपने गांव में रहते थे और अभी शादी के माहौल के कारण वह गांव आए हुए थे इस हादसे की खबर के बाद परिवार में गम की माहौल बन गई है लोग इधर-उधर रोते हुए नजर आ रहे हैं वहीं मृतक के परिजन ने बताया कि लुधियाना में हादसा हुआ था जिस मकान में नवनीत रहते थे उसी मकान के बगल में इस हादसे का शोर हुआ तो यह सब लोग देखने निकले और सब जहरीली गैस की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई



Subscribe to my channel