झारखंडराज्य

Jhartkand News आदिवासी बच्चों के बीच अध्ययन समाग्री एवं खेल के समाग्री का वितरण किया गया

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

छात्रों को निशुल्क पढ़ाने वाली संस्था रीजेंट एकाडमी टीम एवं जागो समाजिक संस्था के द्वारा तोपचाची में बिरहोर आदिवासी बच्चों के बीच अध्ययन समाग्री एवं खेल के समाग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के अभिभावक राजकुमार सिंह, जागो संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव, ज्योति रंजन यादव, पवन पांडे, सपना यादव, सिमरन कुमारी ने बच्चों को समाग्री वितरण किया इस मौके पर समाजसेवी व खेल भवन गोमो के मालिक कौशर खान ने बैट, बॉल, फुटबॉल, विकेट व अन्य खेल समाग्री बच्चों के बीच वितरण किया। कुल 130 बच्चों के सभी सामग्रियां वितरण की गयी। इस मौके पर महादेव महतो, प्रकाश यादव, निरंजन चौहान, मनोहर जी, सन्नी केसरी, भोला, नंदन, आदर्श, सुरेश शाह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सभागिता निभाई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में, स्थानीय ग्रामीण एवं बच्चों के माता-पिता उपस्थित थे। सबों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button