बिहारराज्य

Bihar News अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा, पांच सौ एक्कावन कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने जल भरकर तीन किलोमीटर तक की थी यात्रा

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर इमादपुर चौक स्थित मनोकामना महादेव मंदिर के परिसर में आयोजित होने वाली चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मंदिर में शिवलिंग स्थापना एवं 24 घंटे अष्ट्याम को लेकर क्षेत्र के पांच सौ एक्कावन कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने हाई स्कूल शंभूपुर कोआरी के प्रांगण से कलश में गंगाजल भरकर तीन किलोमीटर की दूरी तय कर विभिन्न गांवों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल पहुंची बनारस के काशी विश्वनाथ से आए आचार्य चंदन शुक्ला,आशुतोष पांडेय,विवेक पांडेय द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरण का कार्य किया गया था यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्तों द्वारा जय श्री राम हर हर महादेव के नाम के किए जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो उठा था इसे लेकर क्षेत्र में भक्ति परवान चढ़ी दिखी। यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना के साथ हरे कृष्णा हरे राम गौरी शंकर सीता राम के नाम का जाप शुरू हो गया मौके पर मनोकामना मंदिर के अध्यक्ष राजेश राय, सचिव चंदन यादव, कोषाध्यक्ष अजय यादव, राजू निषाद, हरिशंकर सहनी रवि कुमार अमित यादव मनीष कुमार, अमरेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button