बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Bihar News टेढ़ागाछ चिल्हनियॉ पंचायत के लोग बाढ़ को लेकर सहमे हुए हैं, विगत वर्ष भी दर्जनों परिवार के आशियाने रेतुआ नदी की गर्भ में समा गई थी लेकिन प्रशासन आज भी बेखबर

रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार
किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियॉ पंचायत के सुहिया हॉट व कोठीटोला देवरी एवं उत्तरवाहिनी आदिवासी टोला में विगत वर्ष बाढ़ की वजह से दर्जनों घर रेतुआ नदी में बाढ़ से कटकर विलीन हो गया था। लेकिन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवारों को सहायता राशि एवं उनके पूर्णवास के लिए आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आज भी समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि से बाढ़ पूर्व गांव को बचाने के लिए कटाव रोधी कार्य कराने की मांग की है। जनहित में जारी




Subscribe to my channel