बिहारराज्य

Bihar News जन सुराज अभियान के गोपालगंज जिले की कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों का हुआ चयन, संस्थापक सदस्यों ने सर्वसम्मति से लगाई कुल 27 नामों पर मुहर– जन सुराज

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

पश्चिम चंपारण : जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के भितिहरवा गांधी आश्रम से 2 अक्तूबर को शुरू हुई थी। इसके बाद जन सुराज पदयात्रा शिवहर, पूर्वी चंपारण होते हुए गोपालगंज पहुंची और जिले में करीब 25 दिनों तक अलग-अलग गांवों और प्रखंडों से होकर गुजरी। इस दौरान लाखों लोग जन सुराज के विचार से प्रभावित हुए और पदयात्रा के साथ कदम से कदम मिलकर चले। गोपालगंज जिले में जन सुराज अभियान को आगे बढ़ाने और जन सुराज के कार्यों को सुचारू ढंग से जारी रखने के लिए जिले की कार्यवाहक समिति का गठन 2 मार्च 2023 को हुआ था। अब संगठन के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने और स्थाई समिति के चुनाव होने तक कार्यवाहक समिति के सदस्यों के बीच से और संस्थापक सदस्यों की सर्वानुमति से कुल 27 पदाधिकारियों का चयन किया गया है।

सभी नामित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है और सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि पदाधिकारियों के माध्यम से सभी संस्थापक सदस्य जन सुराज की सोच और प्रशांत किशोर के विजन को लोगों तक घर-घर पहुंचाएंगे और बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने के इस प्रयास को और मजबूत करेंगे। इसके साथ सभी पदाधिकारी जिले में स्थाई चुनाव होने तक अपने पदों पर बने रहेंगे। गोपालगंज जिला कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों की सूची में शंकर महतो को सभापति और गुलाम रसूल ‘कप्तान’ को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 2 अनुमंडल अध्यक्षों में गोपालगंज से दीपक कुमार और हथुआ से सत्य प्रकाश तिवारी को चयनित किया गया है। जिले के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर फैज अहमद को नामित किया गया है।

इसके अलावा जिले में जन सुराज अभियान की सोच को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने के लिए जिले स्तर पर एक अभियान समिति यानी कैंपेन कमिटी बनाई गई है। अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर दुखी राम और संयोजक के तौर पर ई. विकास सिंह को चुना गया है। इस समिति में 9 अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। इस समिति के सदस्यों का काम होगा कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा और इसके मूल मंत्र – ‘सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास’ को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर अभियान चलाना और सभी सही लोगों को एक मंच पर लाकर इस अभियान को मजबूत करना। पदाधिकारियों की सूची में शामिल सभी नाम नीचे दिए गए पीडीएफ में संलग्न है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button