
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली : माता सीता प्राकट्य दिवस के अवसर पर जागृति कला केन्द्र एवं ममता महिला किसान क्लब के द्वारा महेंद्र नाथ सिंह विद्यालय पंचदमिया लालगंज के बच्चों को अंकुरित अनाज, बेबी कॉर्न एवं विभिन्न प्रकार के भुजा खिलाया गया। विद्यालय के निदेशक सह जागृति कला केंद्र के सचिव डॉ अभय नाथ सिंह ने मोटा अनाज (श्री अन्न) अंकुरित अनाज, बेबी कार्न और भुजा खाने से होने वाले शारीरिक लाभ के बारे में विस्तार से बताया। वही बताया कि माता सीता की उत्पत्ति महाराजा जनक जी के द्वारा हल से जमीन जोतने के क्रम में हुई थी। माता सीता धरती पुत्री है। इनका जन्म जनकपुर (नेपाल) में हुआ था, सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भी इनका स्थान है। धरती पुत्री के जन्म (प्राक़त्य) दिवस के अवसर पर धरती से उत्पन्न अनाजों का भोजन महेंद्र नाथ सिंह विद्यालय के बच्चों को कराकर इसके बारे में विस्तार से बताया गया। स्वस्थ जीवन के लिए शुद्ध अनाज, अंकुरित अनाज, कम तेल- मसाला का भोजन करना चाहिए।


Subscribe to my channel