Bihar News वैशाली में भारी मात्रा में वीआईपी बैग से नकली नोट बरामद, पुलिस ने मौके से 6 संदिग्धों को किया गिरफतार,सराय थानाध्यक्ष ने दी जानकारी।

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली : बिहार के वैशाली पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी। वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के पुरानी बजार से पुलिस ने 6 ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिनके पास से नकली नोट बरामद हुए है। जानकारी के मुताबिक बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के पुरानी बजार सराय थानाध्यक्ष को सूचना मिली की कुछ लोगों के पास भारी मात्रा में नकली नोट का बैग है। थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुये उस मकान से 6 संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से दो वीआईपी बैग में रखे नकली नोट बरामद किया। सराय थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद नोट के उपर एक असली नोट एवं नीचे रखे सभी निकाली नोट देखे गये हैं। गिरफ्तार सभी 6 संदिग्ध लोगों को थाना लाया गया है। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना देने वाला व्यक्ति पश्चिम बंगाल का रहते वाला है। जिसे स्थानीय लोगों ने जमीन के रजिस्ट्री के नाम पर सराय बुलाया था। फिर विवाद बढ़ने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस मामलें की छानबीन कर रही है कि आखिर इनके पास इतना नकली रूपया रखने का क्या उद्देश्य था कही ये लोग नकली नोटो का कारोबार तो नही कर रहे है।फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं




Subscribe to my channel