IC News and Media House Private Limited


झारखण्डराजनीतिराज्य

Jharkhand News मोदी जी देश में मन की बात नहीं, जन की बात करें- ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मोदी जी को देश में मन की बात नहीं जन की बात करनी चाहिए, मोदी जी के मन की बात एपिसोड का उत्सव मना कर भाजपा ने इमोशनल कार्ड का उपयोग कर अपनी विफलताओं को छुपाने एवं लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है, आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को लोगों से किए गए वादे का उल्लेख किया जाना चाहिए जिसे उन्होंने अब तक पूरा नहीं किया है, मोदी सरकार ने लोगों को 15 लाख देने की वादा, कालाधन लाने का विश्वास एवं लाखों बेरोजगारों को रोजगार देने का जो आश्वासन दिया था वह सिर्फ और सिर्फ जुमला साबित हुआ है, मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है, देश में महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है, वर्तमान परिस्थिति में देश में मध्यमवर्ग, बेरोजगार, युवा, महिलाएं, किसान त्रस्त एवं परेशान हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button