IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News अलीगढ सपा से नाराज ब्राह्मण समाज, सपा छोड़ भाजपा मे शामिल।

रिपोर्टर प्रवीन शर्मा अलीगढ उत्तरप्रदेश

समाजवादी पार्टी युवजन सभा अलीगढ के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी/जिला सचिव प्रवीन शर्मा उर्फ़ काजू पंडित आज भाजपा के वार्ड 17 से निर्विरोध पार्षद प्रत्याशी श्री महावीर सिंह के कार्यालय पर समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा मे शामिल हुए। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मण विरोधी मानसिकता वाली पार्टी है उसमे ब्राह्मणों के लिए कोई सम्मान और स्थान किसी भी प्रकार से नहीं दिया जाता है वो चाहे किसी वही चुनाव को लेकर टिकट को हो या पद को लेकर हमेशा ब्राह्मणों का अपमान किया गया है काजू पंडित ने कहा ब्राह्मणों को सपा मे न महानगर कमेटी मे किसी ब्राह्मण को पदाधिकारी बनाया जाता है ना जिले मे सबसे अधिक मात्र दो समाजो को ही वरीयता ज्यादा दी जाति है सपा मे हाल ही के नगर निकाय चुनाव मे ही कितने ब्राह्मणों को पार्षद टिकट दी गई। सपा कार्यालय पर भी अन्य महापुरुषों की तस्वीर लगी है लेकिन भगवान परशुराम जी के चित्र को नहीं लगाया गया है। ब्राह्मणों के इस अपमान और ब्राह्मणों के साथ हो रहे भेदभाव की राजनीति को देखते हुए समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा मे शामिल हुए क्योकि जहाँ ब्राह्मणों को सम्मान नहीं वहां ब्राह्मणों का क्या कार्य, भाजपा की नीतियों एवं भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकाश से प्रभावित होकर आज भाजपा ए शामिल हुए क्योकि यह एक मात्र ऐसी पार्टी है जहाँ सर्व समाज को बराबर सभी को सम्मान समान रूप से दिया जाता है। इस मौक़े पर मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र राजपूत, मण्डल उपाध्यक्ष विनोद पाठक, सह मीडिया प्रभारी प्रवेश सेंगर, अवधेश गुप्ता, राजू पाठक, कैलाश प्रधान जी, मनोज चौधरी, मालिक, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, योगेश शर्मा, आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button