Madhya Pradesh News ब्लाक कांग्रेसक मेटी ब्योहारी सौंपाक लेक्टर शहडोल कोज्ञापन

रिपोर्टर अभिषेक तिवारी शहडोल मध्य प्रदेश
ब्लाक कांग्रेस कमेटी ब्योहारी द्वारा ब्योहारी तहसील में माननीया कलेक्टर महोदया शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य जी को निम्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा व तत्काल निराकरण की मांग कि जिसमें नगरपरिषद खांड बाणसागर में जलसंसाधन विभाग द्वारा बनाई गई गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण पर जांच कर कार्रवाई की मांग की व तहसील ब्योहारी से वनबिहार तक ब्योहारी की सड़कों वाहन तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है बीते 4 माह से भाजपा के इस खोखले विकास की बली चढ़ी जनता त्राहि-त्राहि कर रही है साथ ही नगर में व्याप्त जलसंकट व विद्युत प्रवाह अवरूद्ध होने से आए दिन आमजन मानस को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है विगत दिनों से चल रहे मनमाने तरीके से ठेकेदार द्वारा नगर में नाली निर्माण व सड़क चौड़ीकरण के कार्यों में अनियमितता देखने को मिल रही है जिससे आए दिन क्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न होती रहती है ठेकेदार द्वारा बिना किसी नियम के सुचारू ढंग से कार्य ना करते हुए मनमानी चलाई जा रही है जिससे स्थानीय आमजनो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्योहारी द्वारा कलेक्टर महोदया शहडोल से तत्काल निराकरण करने की मांग कि है जिससे स्थानीय आमजनो को राहत मिल सके व भाजपा राज में व्याप्त इस भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।





Subscribe to my channel