बिहारराज्य

Bihar News किशनगंज भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ ने संयुक्त रूप से चलाया गश्ती अभियान

रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार

टेढ़ागाछ भारत नेपाल सीमा पर असामाजिक गतिविधियों, तस्करी आदि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को 12 वीं वाहिनी एसएसबी ए कम्पनी माफीटोला के जवानों ने एपीएफ नेपाल के साथ संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। संयुक्त गश्ती दल का नेतृत्व कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर किशन कुमार ने किया। इस दौरान दोनों पड़ोसी देश के जवानों ने बॉडर पीलर संख्या 152 से 153 के बीच पड़ने वाले सभी पगडंडी रास्तों से पैदल चलकर संयुक्त मार्च किया इस दौरान इंस्पेक्टर ने कहा कि संयुक्त गश्ती का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के बीच सुरक्षा का भाव दिलाना एवं सीमा पर तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए तथा राष्ट्र विरोधी ताकतों के बीच दहशत पैदा करना है जिसको लेकर समय-समय पर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जाता है। साथ ही इस दौरान सीमा की जांच करते हुए दोनों ओर से सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाना आदि शामिल है, ताकि असमाजिक गतिविधियों को रोका जा सकें। संयुक्त गश्ती में माफीटोला एसएसबी जवानों के साथ में नेपाल एपीएफ के जवान शामिल थे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button