
रिपोर्टर किरानी मुर्मू् जिला बांका बिहार
कटोरिया थाना क्षेत्र के बासमता गाँव वार्ड न.13 में बीती रात को एक पुआल के टाल में अचानक आग लग जाने से पूआल जलकर खाक हो गयी I बासमता गाँव निवासी अमीन मुर्मू के करीबन 10000 रुपये का नुकसान हुआ है I आग लगने का कारण असामाजिक तत्वों के द्वारा बताया जा रहा है I इसमे अचानक एक बजे रात को एका एक आग की लपेटे तेज हो गयी I इसे देखकर ग्रामीणों ने आग पर काबु पाने का प्रयास किया ,पर काबु पाने में असफल रहा I इसके बाद दमकल गाड़ी को बुलाया गया I तब जाकर आग पर काबु पाया गया!तब तक पुआल जलकर खाक हो चुकी थी I


Subscribe to my channel