बिहारराज्य

Bihar News गोलीबारी में युवक घायल,युवक की हालत गंभीर,आनन–फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

वैशाली में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल घायल कर दिया, घायल को आनन–फानन में लोगो ने सदर अस्पताल हाजीपुर भर्ती कराया, जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना वैशाली जिले के चेहराकला की है जहां चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के बस्ती सरसीकरण में गोली चलने से एक 20 वर्षीय युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है। घायल सोनू कुमार पिता लालबाबू पासवान बस्ती सरसीकरण निवासी रास्ते होकर गुजर रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने एक दुकानदार पर गोली चला दी। गोली सोनू के पैर में जा लगी और वहीं घायल हो कर गिर पड़ा। जिससे अफरा तफरी मच गयी। तत्काल परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गये। घायल के मुताबिक अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गये। इस मामले में महुआ डी एस पी सौरभ सुमन मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गये।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button