मध्यप्रदेशराजनीतिराज्यसहायता

Madhya Pradesh News समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में पलेरा तहसीलदार डॉक्टर अवंतिका तिवारी को 10 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

पलेरा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छात्रसभा दिनेश कुमार निरंजन के नेतृत्व में पलेरा तहसील में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा पलेरा:समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छात्रसभा खरगापुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी 47 भावी उम्मीदवार दिनेश निरंजन समाजवादी पार्टी नेतृत्व मे बढ़ती हुई महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर पूरे पलेरा नगर मे डीजे से एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों के साथ खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के पलेरा नगर मे जन संपर्क करते हुए सभी नगर वासियों से आशीर्वाद लेते हुए किसानों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार पलेरा डॉ. अवंतिका तिवारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मुख्य रूप से 10 मांगे रखी गई जिनमें 1-संपूर्ण मध्यप्रदेश में जातिगत जनगणना कराई जाए।
2-तहसील खरगापुर जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में जल्द से जल्द महाविद्यालय खोला जाए।
3-सुजारा बांध परियोजना का पानी जल्द से जल्द जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश की सभी वंचित ग्राम पंचायतों में पहुंचाया जाए।
4-तहसील पलेरा मे संचालित महाविद्यालय मे जल्द ही पोस्ट ग्रेजुएट की कक्षाए जल्द ही संचालित की जाए।
5-जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के सभी नगरों में जल्द से जल्द गौ शालाओ का निर्माण कराया जाए।
6-सेना में जल्द से जल्द अहीर रेजिमेंट बनाया जाए।
7-कोरोना काल के समय रुकी हुई पूरे मध्यप्रदेश मे समस्त ओबीसी ,एससी ,एसटी छात्र-छात्राओं की स्कॉलरशिप जल्द ही उपलब्ध कराई जाए।
8-किसान आंदोलन के द्वारा किसानो पर लगाए गए सभी केसो को जल्द से जल्द वापस लिया जाए साथ ही बुंदेलखंड के शेर 1001बहनो के भैया पूर्व विधायक गरौठा दीप नारायण यादव जी के केस मे मा० सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी मे विशेष जांच कराई जाए।
9-तहसील खरगापुर जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मातौल मे जो नामदेव परिवार के साथ घटना घटित हुई है उसकी जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की जाए तथा नामदेव परिवार में एक शासकीय सर्विस प्रदान की जाए तथा नामदेव परिवार को कम से कम ₹50 लाख शासन प्रशासन से प्रदान किया जाए।
10-नगर पंचायत पलेरा जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के 50% बने शासकीय भूमि मकानो को आबादी घोषित करके जल्द से जल्द पट्टे प्रदान किए जाए। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देते हुए

कहा है कि यदि जल्द से हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो शीश नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा। उसी के हिसाब से हम रोड चक्का जाम एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वही समाजवादी पार्टी युवा उम्मीदवार खरगापुर विधानसभा क्षेत्र 47 किसान नेता दिनेश कुमार निरंजन ने कहां है कि समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल, एवं छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अभिजीत सिंह रघुवंशी पर पूर्ण भरोसा एवं विश्वास है कि वह मुझे खरगापुर विधानसभा क्षेत्र 47 से गरीब किसान भाइयों की लड़ाई लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी खरगापुर विधानसभा जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश से विशेष रूप से टिकट देकर यहा की जनता की सेवा करने का शुभ अवसर अवश्य रूप से आर्शीवाद स्वरूप प्रदान करेंगे इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉ.आरपी यादव , प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सनद यादव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छात्र सभा/खरगापुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी 47(भावी उम्मीदवार खरगापुर विधानसभा क्षेत्र 47 किसान नेता दिनेश कुमार निरंजन, छात्र सभा जिला अध्यक्ष आकाश यादव टीकमगढ़, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव टीकमगढ़, जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा रोहित यादव, समर सिंह यादव प्रवक्ता पिछड़ा वर्ग टीकमगढ़, छात्र सभा जतारा ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र यादव, आशीष यादव, सुमित यादव जिला सचिव, प्रदीप यादव जिला उपाध्यक्ष, आदेश यादव, डॉक्टर देवेंद्र कुशवाहा निवाड़ी, गंगाराम नामदेव निवाड़ी रूप सिंह यादव, मनोहर लाल टीला नरेनी, पंचम लाल यादव लोहरा, मनोहर लाल टीला नरेनी, अखिलेश यादव, आदि मुख्य रूप से एवं भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान भाई उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button