बिहारराज्य

Bihar News शिवहर के दो बार के रहे सांसद आनंद मोहन के रिहा होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर

रिपोर्टर सचिन कुमार मोतिहारी बिहार

जिला शिवहर के पूर्व सांसद आनंद मोहन अब रिहा हो चुके हैं। इस बाबत शिवहर जिले में उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।5 दिसंबर 1994 को मुजफ्फरपुर के खबडा में छोटन शुक्ला की शव यात्रा के दौरन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णाया की हत्या के आरोप में पिछले 15 वर्ष, 9 माह, 25 दिन की अवधि तक जेल में बितायी है। जो परिहार समेत यह अवधि 22 वर्ष 13 दिन का होने तथा इनके आचरण अच्छा रहने के कारण तथा बिहार जेल मैन्युअल के परिहार नियमों में किए गए बदलाव के बाद काम के दौरान सरकारी सेवको की हत्या करने वाले बंदियों को भी सशक्त स्थाई परिहार मिलने से आनंद मोहन की रिहाई किया गया है।गौरतलब हो कि अक्टूबर 2007 में निचली अदालत ने आनंद मोहन की मौत की सजा सुनाई थी। दिसंबर 2008 में पटना हाईकोर्ट ने मृत्युदंड को उम्रकैद में बदला था।गौरतलब हो कि जेल मैनुअल में हुए बदलाव को 10 अप्रैल 2023 को ही कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई थी इसके तहत बिहार कारा हस्तक के प्रधान में दर्ज काम पर तैनात सेवक की हत्या का वाक्यांश को विलोपित कर दिया गया। जिस कारण उन्हें रिहाई हुई है।बताते चलें कि 28 जनवरी 1954 को जन्मे, कोसी की मिट्टी पर पैदा लिए आनंद मोहन क्रांति के अग्रदूत और संघर्ष के पर्याय है, वे 17 साल से सियासी सफर शुरू करने वाले तथा 1993 में ही बिहार पीपुल्स पार्टी के संस्थापक रहे आनंद मोहन शिवहर में 1996 में रामचंद्र पूर्वे तथा 1998 में पूर्व विदेश राज्य मंत्री हरि किशोर बाबू को पराजित कर सांसद बने थे।आनंद मोहन उस वक्त जीत हासिल की थी जब बिहार में लालू यादव की तूती बोलती थी। हालांकि मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने जेल मैनुअल में संशोधन किए जाने के सवाल पर स्थिति स्पष्ट कर दिया है।गौरतलब हो कि वैशाली के पूर्व सांसद लवली आनंद उनकी पत्नी है तो शिवहर के विधायक चेतन आनंद उनके पुत्र है। पूर्व सांसद आनंद मोहन के रिहा होने से उनके परिवार सहित शिवहर जिले में खुशी की लहर है।इधर शिवहर में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिला संयोजक संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, मुरली मनोहर सिंह ,नवनीत कुमार मनोरंजन, ताजपुर सरपंच मुकेश कुमार सिंह,पोझिया निवासी शिक्षक अनिल कुमार सिंह, रतनपुर निवासी पप्पू सिंह, भलुआही निवासी सतीश कुमार सिंह ,विश्वनाथ राम ,राम श्रेष्ठ चौधरी, शैलेंद्र पासवान लक्ष्मण पासवान, आले खां, अजय कुमार उर्फ ऋतुराज सहित समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए बिहार सरकार का आभार जताया है।

 

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button