झारखंडराज्य

Jharkhand News झारखंड सरकार आम लोगों के लिए उचित दर पर एयर एंबुलेंस की सेवा शुरू करने जा रही है.

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

झारखंड के लोगों के लिए शुरू होगी Air Ambulance, जानिए कितना होगा किराया
झारखंड सरकार आम लोगों के लिए उचित दर पर एयर एंबुलेंस की सेवा शुरू करने जा रही है. इसकी शुरुआत 28 अप्रैल को यानी कल से होगी. राज्य की जनता के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ करेंगे रांची से नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, वाराणसी लखनऊ के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा होगी. अभी तो ये सेवा शुरू भी नहीं हुई, लेकिन इस पर आरोप प्रत्यारोप की सियासत भी सुनाई देने लगी है. बीजेपी ने राज्य सरकार से प्राइवेट ऑपरेटर से 50% सस्ती दर पर सुविधा देने की मांग की तो सत्ताधारी दल से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक ने इसे राज्य सरकार के द्वारा लिया गया बेहतर फैसला बताया.
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बयान
एयर एंबुलेंस की शुरुआत को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सीएम की लगातार सोच है हमारी स्वास्थ्य सेवा में सुधार हो. कई बार ऐसे मामले होते हैं जब एयर लिफ्ट कर उचित इलाज की जरूरत होती है. ऐसे में सीएम की ये अच्छी सोच है. इसके तहत राज्य सरकार व्यवस्था कर रही है. सीएम की सोच है इसे सरल आसान करेंगेl

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button