
रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव झारखंड
चतरा जिले के सिमरिया प्रखण्ड के सोहर कला गांव के शिव मंदिर में कलश स्थापन के साथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ हो गया। यज्ञ को लेकर गुरुवार एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक किशुन कुमार दास, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य देवनन्दन साहू, भाजपा अनुसूचित जाति महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा पासवान, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतन राम और आजसू पार्टी के सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार चंद्रा शामिल हुए। अतिथियों ने श्रद्धालुओ को कलश देकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में 1001 श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर से कलश उठाकर श्रद्धालु स्थानीय जलाशय पहुंचे। जहां यज्ञाचार्य के वैदिक मंत्रोउच्चारण से श्रद्धालुओ ने कलश में जल भरा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गांव टोलों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे और जमकर जयकारे लगाए। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ मंडप में कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। विधायक ने कहा कि यज्ञ होने से गांव का वातावरण शुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वही यज्ञ समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि यह यज्ञ सात दिनों तक चलेगा। यज्ञ विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। महायज्ञ के सांध्यकालीन भजन आरती कार्यक्रम किया जाएगा। रात्रि में देश के विद्वान कथावाचकों द्वारा प्रवचन होगा। यज्ञ में प्रत्येक दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में मुखिया नितेश कुमार सिंह उर्फ सिकु सिंह, पंचायत समिति सदस्य परमेश्वर यादव, समाजसेवी अमित कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, यज्ञ समिति के सचिव जसवंत सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह, संजय पासवान, अमित कुमार साहू, लमटा मुखिया अमित चौबे, अखिलेश उपाध्याय यज्ञ समिति सदस्य सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

Subscribe to my channel