
रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव झारखंड
चतरा 27 अप्रैल। चतरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। अधीक्षक राकेश रंजन के सूचना पर हंटरगंज पुलिस ने जबड़ा और जजलों गांव से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब एवं नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा जिला में नशा मुक्ति हेतू अभियान प्राथमिकता के आधार पर चलाया जा रहा है। प्रति दिन थाना स्तर पर चलाये जा रहे अभियान में नशीले पदार्थ की बरामदगी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक को 20 अप्रैल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की हण्टरगंज थाना अन्तर्गत जजलों और जबडा गांव में भीम यादव, राकेश यादव और वृक्ष यादव के घर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को छुपाकर रखा गया है तथा विकास कुमार के घर पर बिट्टू कुमार द्वारा अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाई हेतू एक छापामारी दल का गठन पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया। गठित छापामारी टीम ने जबडा बीचला टोला में छापामारी कर भीम यादव के घर के दरवाजे के पास से खड़ी टेम्पू से काफी मात्रा में इंपिरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद किया। इसके बाद छापामारी दल द्वारा जजलो बाजार स्थित राकेश यादव के दुकान में छापामारी कर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। इसके बाद छापामारी दल द्वारा विकास कुमार तरवाडीह के घर पर छापामारी कर अवैध अंग्रेजी शराब सहित नकली शराब बनाने का स्टीकर, खाली बोतल तथा कॉर्क वगैरह भारी मात्रा में बरामद किया गया। यह अवैध धंधा बिट्टू कुमार जो शेरघाटी तरफ का रहने वाला है के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस कारवाई के बाद पुनः छापामारी दल द्वारा बृक्ष यादव के जबड़ा स्थित घर पर दविश दी गई जहां से भारी मात्रा में मैकडॉवेल कम्पनी की अवैध अंग्रेजी शराब की कुल 89 पेटी बरामद किया गया। इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग का भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ। छापामारी के क्रम में सभी धंधेवाज घर से फरार पाये गये। जिनके गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। इस संबंध में हटरगंज थाना में उत्पाद अधिनियम तथा ट्रेड मार्क एक्ट 1999 के अन्तर्गत पांच (05) नामजद एव अन्य अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है। इस प्रकार अवैध शराब कारोबारियों नशा कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलवाया जा रहा है। इसके पूर्व भी इसी माह में वशिष्टनगर थानान्तर्गत ग्राम सालयत में भी नकली शराब बनाने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किया गया था। जिसमे काफी मात्रा में नकली शराब सहित नकली शराब बनाने का सामान बरामद हुआ था। बरामद समानों की विवरणी एक टेम्यू से 40 बोतल इंपीरियल ब्लू 750 एमएल, इंपिरियल ब्लू 15 बोतल 375 एमएल, अटरर टंच कम्पनी का देशी शराब 31 बोतल 375 एमएल, मैकडॉवेल कंपनी का 10 बोतल 375 एमएल, मैकडॉवेल कंपनी का 69 पेटी 375 एमएल, जिसमें प्रत्येक पेटी में 24 बोतल कुल 1656 बोतल, मैकडॉवेल 180 एमएल का 20 पेटी जिसमें प्रत्येक पेटी में 48 बोतल कुल 950 बोतल, इसके अतिरिक्त मैकडॉवेल, इंपिरियल ब्लू, स्टर्लिंग रेसर्व का खाली बोतल, स्टीकर और कॉर्क शामिल है। छापामारी दल में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों में इंस्पेक्टर प्रमोद पाण्डेय, इंटरगंज अंचल चतरा, पुलिस अवर निरीक्षक नितेश कुमार दूबे, पुलिस अवर सुशील टुडू, पुलिस अवर निरीक्षक निर्मल मरांडी (उत्पाद चतरा) एंव टीम के अन्य सदस्य के अतिरिक्त हवलदार विजय प्रसाद आरक्षी शशि कुमार सिंह, हवलदार कलेक्टर सिंह, आरक्षी बृजकिशोर दूबे, जय प्रकाश तिवारी, आशीष कुमार यादव, बिफा तिर्की और चौकीदार नरेश पासवान शामिल थे।


Subscribe to my channel