बिहारराज्य

Bihar News श्री शिव एवं शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

रिपोर्टर सचिन कुमार मोतिहारी बिहार

मोतिहारी – जिले के ढाका प्रखंड अंतर्गत पचपकड़ी गांव के रानी पोखर के ऐतिहासिक धरती पर श्री शिव एवं शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ लेकर आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई है। जिसमें 1001 कुंवारी कन्याओं के द्वारा जलाभिषेक गाजे बाजे के साथ किया गया। यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं भक्तजनों के लिए भोजन फलाहार एवं रहने की व्यवस्था यज्ञ समिति के द्वारा की गई है। श्री शिव एवं शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। साथ ही 9 दिवसीय संगीतमय कथा एवं प्रवचन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। मेला आयोजन में मीना बाजार, झूला व्यवस्था, कृष्ण लीला आदि का भी व्यवस्था किया गया है तथा भंडारा का भी व्यवस्था किया गया है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button