मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News मंत्री श्री सिलावट ने नीलकंठ निवासी साक्षी को 21 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा नसरुल्लागंज सीहोर मध्यप्रदेश

भैरूंदा तहसील के ग्राम नीलकंठ निवासी कुमारी साक्षी केवट द्वारा साहसिक कार्य करते हुए, नर्मदा नदी में डूब रहे एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर उसके जीवन की रक्षा की है। कुमारी साक्षी का यह कार्य निःसंदेह साहसिक, प्रेरणादायक और समाज को गौरवान्वित करने वाला है। जल संसाधन,मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मत्स्य संचनालय स्थित कार्यालय में कुमारी साक्षी द्वारा किये गये साहसपूर्ण कार्य की हृदय से प्रसंशा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए 21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की मंत्री श्री सिलावट ने साक्षी से कहा की आपके इस साहसिक काम से महिलाओं को प्रेरणा मिलती है और आत्मसम्मान में वृद्धि होती है। आप जैसी बेटियों के लिए व्यक्तिगत रूप से में स्वयं और मध्यप्रदेश शासन आपके साथ है। उन्होंने साक्षी को समाज में बेहतर काम करने के लिए कहा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button