
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली : जेई के बंधक बनाए जाने की सूचना पर लालगंज पहुंचे एसडीएम ने लोगो को करवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कर जितने भी लोग इसमें संलिप्त होंगे ऊनपर करवाई की जाएगी। जिसके बाद एसडीएम के आश्वासन पर लोगो ने जेई को मुक्त कर दिया। घटना वैशाली जिले के लालगंज की है, जहां लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक स्थित खरौना पोखर का सौन्दर्यीकरण के लिए उड़ाही करा रहे लघु सिंचाई विभाग के जेई रामजी प्रसाद को सैकड़ो ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्य को रुकवाकर बंधक बना लिया. और वरीय प्रसाशन को कार्यस्थल पर बुलाने को लेकर प्रखंड से लेकर जिला के प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि खरौना पोखर यहां के ग्रामीणों का आस्था व धरोहर का केंद्र है. यहां इस पोखर के चारो तरफ धार्मिक आस्था का स्थल है. जहां भगवान शिव, मलंग स्थान, विषहर स्थान, बाबा भुइया का स्थान है, प्रत्येक वर्ष यहां ग्रामीण स्तर पर अनेक दर्जनों धार्मिक कार्य, अष्टयाम, शादी विवाह का जलमासा और तकरीबन दस हजार से ज्यादा लोगो का यह छठ घाट का यह मुख्य स्थान है. वावजूद लघु सिचाई विभाग के अधिकारी आंख मूंदकर बिना विभागीय बोर्ड लगाए और योजना दर्शाए ही पोखड़ खुदाई दस दिनों से कर रहे है.
खुदाई के दौरान धार्मिक स्थल विषहर स्थान, मलंग स्थान, और शिव मंदिर को सटाकर लगातार खुदाई कर रहा था. वही स्थल पर राहगीरों व शादी विवाह के जलमासा में आए लोगो के लिए लगाए गए चापाकल को भी उखाड़ कर फेंक दिया. और खुदाई का सारा मिट्टी रातो रात हाइवा से लोड करके बेच दे रहे है. इस बारे में ग्रामीणों द्वारा खुदाई करा रहे जेई और ठेकेदार से पूछे जाने पर जेई और ठेकेदर ने ग्रामीणों को धमकी दिया. और कहा की कार्य मे बाधा डालने के नाम पर दो लाख रुपए मांगने व रंगदारी का केस सभी ग्रामीणों पड़ करवा देंगे. जिसके कारण गुस्साए लोगों ने जेई को बंधक बनाकर वरीय प्रसाशन को बुलाने की मांग करने लगे. जेई को बंधक बनते देख ठेकेदार मौका देख भाग गया. करीबन चार से पांच घंटे बंधक बनाने के बाद कार्यस्थल पर नप के उप सभापति संतोष कुमार अधिवक्ता ने पहुंचकर सारी बाते विभाग और जिलाधिकारी को कही. जिसके बाद कार्यस्थल पर एसडीएम अरुण कुमार, विभाग के कार्यपालक अभियंता अमरेंद्र कुमार, लालगंज अंचल अधिकारी पंकज कुमार, वीडियो पुलक कुमार, लालगंज थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरेश कुमार ने पहुंचकर समस्याओं को समझा और ग्रामीणों की सहमति से कार्य कराने की बात कही सांथ ही उससे संबंधित लिखित आवेदन लिया. तब जाकर जेई को बंधक मुक्त किया गया.


Subscribe to my channel