बिहारराज्य

Bihar News भीम आर्मी के जिला संरक्षक की हत्या मामले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

वैशाली : लालगंज थाना क्षेत्र के पंचदमिया में भीम आर्मी सेना के जिला संरक्षक व रालोजपा के राष्ट्रीय सचिव की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं इस मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस टीम अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही राकेश की हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि 13 अप्रैल की शाम में पंचदमिया स्थित घर पर राकेश पासवान को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। स्वजनों द्वारा सदर अस्पताल लाए जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के अगले दिन लालगंज में जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने मृतक के भाई मुकेश पासवान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी रविरंजन के निर्देश पर सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी की टीम ने सोमवार के दिन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसपी रविरंजन ने एक आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि की। वहीं सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अमित रंजन उर्फ शशि ठाकुर है, जो लालगंज थाना क्षेत्र के पोझिया का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार के दिन जेल भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को कांड के बादी और मृतक के स्वजनों ने पहचान लिया था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button