
रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार
बहेड़ी – पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 2 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।बतादें कि गुप्त सूचना के आधार पर एलटीएफ की टीम ने स्थानीय थाना की सहयोग से नौडेगा गांव के प्रदीप कुमार के पुत्र राजेश कुमार के घर पहुंचकर छापेमारी की।जिस दौरान राजेश कुमार पुलिस को देखकर भागने लगा।जिसे पुलिस ने हिरासत में लेते हुए पूछताछ की।फिर उनके निशानदेही पर प्लास्टिक के 5 लीटर वाली दो उजला व हरा रंग की डब्बे में भरा करीब 10 लीटर देशी शराब वरामद की।थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि इसको लेकर कांड संख्या 121/23 दर्ज कर राजेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।जबकि दूसरी ओर पुलिस को गश्ती के दौरान बहेड़ी- बहेरा सड़क में अपना मॉल के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल नम्बर बीआर 7 एक्यू 2619 के साथ शराब की सेवन कर रास्ते किनारे विहोस अवस्था में मिला।जिसे उठाकर थाना लाया गया।फिर ब्रेथ एनेलाइजर से जाँच की।जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बहेड़ी बाजार के विजय कुमार महतो के पुत्र मिथिलेश कुमार कुशवाहा के रूप में की गई।जिसके विरूद्ध कांड संख्या 122/23 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Subscribe to my channel