
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली : खबर बिहार के जिला से है जहां वैशाली जिला के लालगंज नगर क्षेत्र के खरौना वार्ड नंबर 2 स्थित खरौना पोखड़ में जन जीवन हरियाली योजना के तहत खनन कार्य पिछले एक सप्ताह से चल रहा था। मंगलवार के दिन पोखड़ खनन में अनियमितता के कारण ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया और काम को रूकवा दिया गया। इस मामले को लेकर बुद्धवार के दिन में खरौना पोखड़ पर एक जन सभा रखी गयी थी। जहां खनन कार्य में लगे जेई,ठीकेदार को बुलाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जेई के आते ही बंधक बना लिया और जम कर बवाल काटा। मौके पर लालगंज पुलिस,सीओ लालगंज पंकज कुमार भी पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप था कि बिना स्टीमेट और बिना सिलापट्ट के ही खनन कार्य शुरू कर दिया गया।पूर्व से पोखड़ की जमीन की मापी भी नहीं की गयी है। जबकि पोखड़ का सरकारी जमीन सात बीघा से उपर है। अभी तीन चार बीघा में सिमट कर रह गया है। खनन कार्य में भी अनियमितता बरती जा रही है। पोखड़ के खनन का कोई मापदंड भी नहीं है। जनसभा के दौरान ग्रामीणों,महिलाओं ने जम कर नारेबाजी भी किये। मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों ने काफी मान मनौव्वल के बाद ग्रामीण शांत हु

ए।


Subscribe to my channel