बिहारराज्य

Bihar News पंचायत उपचुनाव की घोषणा कर दी गयी है। ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला

रिपोर्टर मोहम्मद साजिद हुसैन वैशाली बिहार 

पटना: बिहार में पंचायत उपचुनाव की घोषणा कर दी गयी है। ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों के खाली पड़े पदों के लिए मतदान होगा। पंचायती राज विभाग ने 3 हजार 504 सीटों के लिए पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी की है। निर्वाचन आयोग ने पंचायत उप चुनाव की तिथि भी जारी कर दी है। 25 मई को उप चुनाव को लेकर मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। बता दें कि 3 मई से 9 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 10 से 12 मई के बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वही 15 मई तक नामांकन वापसी की तिथि रखी गयी है। वही प्रखंड मुख्यालय में 27 मई को मतों की गिनती होगी। पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आज से आचार संहिता लागू कर दी गयी है। जब तक मतदान का रिजल्ट नहीं आता है तब तक आचार संहिता लागू रहेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button