Uttarakhand News पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/ डीडीहाट श्री

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड
पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/ डीडीहाट श्री परवेज अली एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री नेरन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में होटल/ ढाबों की आड़ में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने/ अवैध शराब की बिक्री/ तस्करी करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने/ शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत दिनांक- 25.04.2023 को 05 व्यक्तियों क्रमशः मनोज खम्पा पुत्र लाल सिंह निवासी खम्पा कालोनी, पाण्डे गांव, नवीन सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी कृष्णापुरी पिथौरागढ़, अनिल कुमार पुत्र वंशी लाल निवासी न्यू बजेटी, महेश सिंह उर्फ महेन्द्र मेहता पुत्र दीवान सिंह निवासी बैड़ा पिथौरागढ़, कैलाश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी बैड़ा पिथौरागढ़ द्वारा लड़ाई झगड़ा, मारपीट पर उतारू होकर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर, उ0नि0 सुरेश कम्बोज व उ0नि0 शंकर सिंह द्वारा धारा 151 crpc के तहत गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में दो व्यक्ति क्रमशः भगवान सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी बनेलागांव गंगोलीहाट, उमेश सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी उपरोक्त द्वारा थाने पर आकर हल्ला गुल्ला, गाली गलौच कर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर उक्त दोनों को अ0उ0नि0 पुष्कर खाती द्वारा धारा 151 crpc के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान सार्वजनक/धार्मिक स्थलों/ होटल ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 65 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गयी।


Subscribe to my channel