IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राज्यस्वास्थ्य

Chhattisgarh News विश्व मलेरिया दिवस पर निकाली गई रैली

मलेरिया मुक्त नारायणपुर बनाने का लिया संकल्प

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर :- कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन , मुख्य चिकित्सा‌ एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर डॉ. टी.आर. कुँवर के निर्देशन एवं डीपीएम राजीव प्रताप सिंह बघेल, डीएमओ डॉ. आदित्य केकती के निर्देश में विश्व मलेरिया दिवस पर रैली निकालकर मलेरिया से बचाव का संदेश दिया गया। रैली मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से निकल कर जिला अस्प्ताल होते हुए बस स्टैंड ,डेली मार्केट से चांदनी चौक होते हुए मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में समाप्त हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर डॉ.टी.आर. कुंवर ने बताया कि संपूर्ण नारायणपुर जिले में मलेरिया की रोकथाम हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं एवं मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील की जा रही है। विश्व मलेरिया दिवस पर जीएनएम कॉलेज में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर जिला मलेरिया सलाहकार डॉ. परमानंद बघेल के द्वारा जीएनएम के छात्रों एवं नगर वासियों को मलेरिया रोग के रोकथम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अपील की गई कि सभी लोग अपने घरों के आसपास अनावश्यक पानी जमा ना होने दें, घरों के भीतर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें, घरों के आसपास जमा पानी में जला हुआ आयल और मिट्टी तेल अवश्य डालें एवं मच्छरों के काटने से बचने के लिए घरों में मच्छरदानी का उपयोग करें पूरी बाहों के कपड़े पहनकर मलेरिया मुक्त नारायणपुर बनाने में सहयोग प्रदान करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button