झारखण्डराज्य

Jharkhand News आशाकोठी में अवैध खनन में जानलेवा घटना के बाद भी खनन बदस्तूर जारी

छोटे बड़े वाहनों से भेड़ बकरियों की तरह मजदूरों को लाया जा रहा है

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

मधुबन व बरोरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के आशाकोठी में अवैध खनन के दौरान मलबे में दबने से छह मजदूरों के जान पर आई आफत के चंद घंटे बाद से ही आशाकोठी के समीप आउटसोर्सिंग की तर्ज पर बेख़ौफ़ तरीके से अवैध कोयले का खनन डंके की चोट पर बदस्तूर जारी है। घटना पर पूरी तरह से लीपापोती कर शनिवार अहले सुबह से ही सत्ता पक्ष के दबंग नेता या यूं कह लें की अवैध कारोबार का बेताज बादशाह के इशारे पर छोटे बड़े वाहनों में भेड़ बकरियों की तरह भरकर बाहरी मजदूरों को कोयला खनन के लिए लाया गया। अपने छह साथियों के साथ हुई जानलेवा घटना को भुना कर बेचारे मजदूर फिर से भूखे पेट की दुहाई देते हुए अवैध कोयला खनन में जुट गए हैं.वहीं शुक्रवार को खनन में हुई घटना को लेकर अब तक ना तो पुलिस प्रशासन ने सुध ली है और ना ही बीसीसीएल प्रबंधन ने. हां बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से खानापूर्ति जरूर की गई है और घटना की जांच पड़ताल करने की बात कही जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button