Bihar News ठेकेदार की लापरवाही, सेफ्टी बेल्ट नही होने से दो मजदूर गिरकर जख्मी, घायलों को गंभीर स्थिति में कराया गया अस्पताल में भर्ती,

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली : ठेकेदार की लापरवाही से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि रेल ओवर ब्रिज में काम कर रहे मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट नही दी गई थी जिसके कारण ओवर ब्रिज में काम कर रहे दो मजदूर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे आनन– फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोनपुर रेलमंडल के हाजीपुर मुज़फ्फरपुर रेल खंड के सराय स्टेशन पर रेल ओवर ब्रिज के निर्माण मे पुल से दो मजदूर गीर् कर गंभीर रूप से घायल हो गया।गंभीर रूप घायल को ठीकेदार द्वारा इलाज के लिए आनन फानन मे हाजीपुर के एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया,जबकी एक अन्य घायल का इलाज मालबाबू संजीत कुमार ने सराय के गुप्ता सेवा सदन मे कराया जा रहा है। घटना की सूचना पर आर पी एफ के बरीय पदाधिकारी,सराय थानाध्यक्ष सहित विभागीय अधिकारी पहुंच घटना की जानकारी प्राप्त करने मे लगे है। घटना का मुख्य करण सेप्टी बेल्ट का नही होना बताया गया है।
घायलों की पहचान मुन्ना प्रजापति एबं गंभीर रूप से घायल की पहचान रंजीत कुमार पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज के रुप मे की गयी है।समाचार भेजे जाने तक रंजीत जीवन मौत से जूझ रहा था,रंजीत के सम्बन्ध मे रेलवे के कोई भी पदाधिकारी बोलने से परहेज कर रहे है।मजदूरों की माने तो रंजीत की स्थिति काफी नाजुक बनी हुयी है।मालूम हो की सराय स्टेशन पर ओवर ब्रीज का काम चल रहा था जिसमे मजदूरों को कोई भी सेफ्टी बेल्ट नही लगा था जिससे पुल से गिरने से रंजीत का सर फट गया और बह बेहोश हो गया। मजदूरों की माने तो सर से काफी खुन निकल चुका है,घटना से थोड़ी देर के लिए सराय स्टेशन पर अफरातफारी का माहौल हो गया। मालबाबू संजीत कुमार ने घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियो को दिया।देखते ही देखते सराय स्टेशन पुलिस छावनी मे तब्दील हो गया। सोनपुर रेलमंडल के हाजीपुर मुज़फ्फरपुर रेलखण्ड पर गरियो का परिचालन 6-30से करीब 11.25तक् बंद रहा उसके बाद हाजीपुर से 11-25मे ट्रेनों का परिचालन शुरु किया गया,वही मुज़फ्फरपुर की ओर से 12-25मे परिचालन शुरु हुया। सराय स्टेशन पर ऊपरी पुल निर्माण का कार्य असित इनिकॉम कंपनी को मिला हुया है।घटना स्थल पर कंपनी का कोई भी कर्मी नही मिल पाया जिससे कुछ जानकारी प्राप्त हो।घटना की सूचना पर आरपीएफ् के असिस्टेंट कमांडेंट अजय कुमार, डीएसपी अतुल दत्ता,इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह, दरोगा दीपक कुमार,मिर्त्युंजय कुमार, सहित एक दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारी,सराय थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव दल बल के साथ पहुचे।समाचार प्रेशन तक प्राथमिकी दर्ज नही की गयी थी।डीएसपी रेल (समस्तीपुर)ने बताया की घटना की कारणों का पता लगाया जा रहा है,दोषियो पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जायगी।




Subscribe to my channel