बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News वैशाली के बिदूपुर में कर्ज से तंग आकर नानी–नतिनी ने खाई जहर, नतिनी ने तोड़ा दम नानी की हालत नाजुक

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

वैशाली : बिदुपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में कर्ज के बोझ तले नानी और नतिनी ने जहर पी लिया। जिसके कारण नतिनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही नानी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिसे इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा की मृत बच्ची की उम्र 8 साल थी। मृतक बच्ची की मां का देहांत 6 साल पहले हो गया था। जिसके बाद से उसका पालन पोषण नानी कर रही थी बच्ची के पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं है जिसके बाद बच्ची नानी के साथ रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नानी ने पुलिस को दिए बयान में कहा की वह कर्ज से दबी हुई है। आए दिन लोग उसके घर पर तगादा करने आया करते थे। इसी कारण तंग आकर नानी और नतिनी ने आत्महत्या करने का फैसला लिया। जहर पीने से बच्ची की मौत हो गयी जबकि उसकी नानी की हालत नाजुक बनी हुई है। जो हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button