Uttar Pradesh News थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम के द्वारा हौसला फैक्ट्री का किया गया भंडाफोड़ एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने मामला का किया खुलासा
पूरा मामला थाना शिकोहाबाद से जुड़ा हुआ है

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश
थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम के द्वारा निकाय चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष एंव सकुशल सम्पन्न कराने के साथ जनपद में अवैध शस्त्र, अवैध शराब व अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत शिकोहाबाद पुलिस ने मक्खनपुर क्षेत्र में चुनाव से पहले ही एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यहां से कई बने और अधबने तमंचों के साथ ही तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने थाना परिसर शिकोहाबाद में जानकारी देते हुए बताया कि थाना शिकोहाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम को नगला कन्हीं के समीप एक मकान में छापामार कार्रवाई की। जहां तमंचा बनाते हुए संतोष पुत्र सूबेदार निवासी सलेमपुर थाना मक्खनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को भारी मात्रा में तमंचे, कारतूस, अधबने तमंचे, नाल, ड्रिल मशीन समेत तमंचे बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि तमंचाओं को असामाजिक तत्वों को बेचता था, जिससे क्षेत्र में अशांति फैलने का भय बना रहता था। उन्होने गिरफ्तार करने वाली टीम बधाई दी।




Subscribe to my channel