उत्तरप्रदेशराजनीति

Uttar Pradesh News भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के पास उमड़ी जनसमूह के साथ पूरे गाजे बाजे के साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में दाख़िल किया

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश

जनपद मुख्यालय की नगर पालिका अकबरपुर की घोषित भाजपा चेयर मैन पद प्रत्याशी निवर्तमान चेयर मैन सरिता गुप्ता ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,निकाय चुनाव जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव,चुनाव अभिकर्ता बाल्मीकि उपाध्याय और प्रस्तावक के साथ तीन सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। नमांकन दाखिला के पूर्व सी डी ओ आवास के मैदान में हुई सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने कहा कि जिला मुख्यालय के नगर पालिका की चेयर मैन पद सहित सभासदों की सीट को भाजपा नगर निगम की तरह लड़ रही है।भाजपा अपनी इस सीट पर पुनः जनता की आशिर्वाद और सहयोग से भारी जीत दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की विभीषिका के कारण अल्प समय नगर के विकास के लिए सरिता गुप्ता को मिला था।फिर भी उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कर नगर को आधुनिक बनाने का कार्य किया है।कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ही शहरी क्षेत्रों की समुचित विकास कर सकती है। चेयर मैन पद प्रत्याशी सरिता गुप्ता ने मुख्य अतिथि सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से नगर को सजाने और संवारने का कार्य शुरू किया है उसे पुनः आप सभी के आशिर्वाद से आगे भी जारी रखूंगी।कहा कि मुझे भाजपा के छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं का व्यापक सहयोग मिल रहा है। चेयर मैन प्रत्याशी सरिता गुप्ता नाका संघतिया से गाजे बाजे के साथ पैदल मार्च करते हुए चल रही नामांकन यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,रमा शंकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला मंत्री दीपक तिवारी,शिव पूजन राजभर,आदर्श चौधरी,राजकुमार सेठ,सुधीर श्रीवास्तव,श्याम लाल राजभर,मनीष मिश्र,नंद कुमार तिवारी राना,शिव कुमार गुप्ता,स्वेता बंका,भारती,किरन पाण्डेय,सुनीता चौहान,शारदा पाण्डेय,सुनील दुबे,प्रशांत अवधवासी,सुरेश गुप्ता,गौरव श्रीवास्तव,सुनील राजभर आदि शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button