Uttar Pradesh Newsअयोध्या में किसान का बेटा बना जिला टॉपर, जनपद अयोध्या में मिला 4वां स्थान

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश
अयोध्या में किसान का बेटा बना जिला टॉपर, जनपद अयोध्या में मिला 4वां स्थान, इंजीनियर बनने का है सपना(up. bord Result 2023) की परीक्षा में किसान के बेटे ने जनपद में चौथा स्थान हासिल किया है. वहीं 96.83 फीसदी अंकों के साथ वो जिले में टॉपर रहा है. UP Board Result 2022: यूपी के अयोध्या में हाईस्कूल (UP Board 10th Result 2023) की परीक्षा में किसान के बेटे ने जिला में चौथा स्थान हासिल किया है. कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले हृदेश भट्ट ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में चौथा स्थान हासिल करने पर इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है. हृदेश भट्ट भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं. हृदेश भट्ट की कामयाबी को लेकर उनके परिजनों के साथ ही गुरुजनों में भी खुशी हैं. इस दौरान हृदेश भट्ट की कामयाबी पर माता-पिता और गुरुजनों, क्षेत्रवासी, ग्रामवासी ने हृदेश भट्ट को बधाई दी.

किसान हैं पिता
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार किसान अशोक शर्मा के बेटे हृदेश भट्ट ने जिला में 4वां और स्थान हासिल किया है. मंगलवार 25.4.23 को जैसे ही मेरिट लिस्ट जारी हुई, वैसे ही रुदौली तहसील क्षेत्र का गांव पारा पहाड़ चर्चा में आ गया. पारा पहाड़ गांव के निवासी अशोक शर्मा खेतीबाड़ी करते हैं. उनका बेटा हृदेश भट्ट श्री राम लखन इंटर कालेज मीरमऊ भक्त नगर चौराहा रुदौली अयोध्या में पढ़ता है. उसका जनपद मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान आया है, उसने 600 में 581नंबर (96.83फीसदी ) हासिल किए हैं.
क्या बोले हृदेशभट्ट ?
हृदेश भट्ट ने बताया कि मोबाइल नेटवकिंग की दिक्कत से अनलाइन कोचिग की दिक्कत का भी सामना करना पड़ा. इसके बावजूद हिम्मत नहीं हारी, स्कूल समय के अलावा नियमित रूप से पांच घंटे की पढ़ाई की. उसने बोर्ड परीक्षा में बदलाव को सराहा कहा कि किसी भी हालात में परेशान होने के बजाय परिश्रम ही सफलता दिलाता है. हृदेश भट्ट ने सफलता का श्रेय मां, पिता और गुरुजनों को दिया. माता पिता का इकलौता हैं और चार बहन भी है , जबकि उनकी मां मंजू शर्मा गृहणी हैं.
इंजीनियर बनना है लक्ष्य
हृदेश भट्ट के पिता अशोक शर्मा के पास पैतृक गांव पारा पहाड़ पुर गांव में 10 बीघा जमीन है. अशोक शर्मा खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं. सीमित संसाधनों में हृदेश भट्ट ने अपनी मेहनत और लगन से हाईस्कूल की यूपी बोर्ड की परीक्षा पास ही नहीं की बल्कि जनपद में चौथा स्थान प्राप्त किया है. ऐसे में बेटे की कामयाबी से माता-पिता काफी खुश हैं तो वहीं गुरुजन भी खासे खुश नजर आ रहे हैं. हृदेश भट्ट का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं, साथ अपने माता-पिता का सपना भी पूरा करना चाहते हैं
माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय है



Subscribe to my channel