झारखण्डराज्य

Jharkhand News तोपचांची: श्रीरामपुर पहाड़ी में अवैध डिपो संचालन का भंडाफोड़, पकड़ाया ट्रक

शशि, संतोष, छोटे की तिकड़ी धंधे का चोरी-छुपे कर रहे संचालन, बीसीसीएल के एबीजी-मुराईडीह कोलियरियों के कोयले से फल फूल रहा था डिपो

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

धनबाद :- तोपचांची थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर पहाड़ी में अवैध डिपो का भंडाफोड़ हुआ है. यह डिपो पिछले दो-तीन माह से चोरी छुपे बड़े पैमाने से किया जा रहा था. बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू के आदेशा पर थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने अवैध कोयले से भरा ट्रक को पकड़ कर थाना ले गया है. जहां जांच के बाद करवाई की तैयारी शुरू कर दिया गया है. श्रीरामपुर के जंगलों में अवैध कोयले का भंडारण कर ट्रक में लोड कर गंतव्य स्थानों पर पहुंचाया जा रहा था. यहां बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के एबीजी कोलियरी, बरोरा के मुराईडीह कोलियरियों से कोयला बाइक-साइकिल के माध्यम से डिपो में गिराया जाता था. किलो के भाव से पैसा कोयला देने वालो को मिलता था. इसके बाद रात के अंधेरे में ट्रक से कोयला फर्जी कागजात के जरिये मंडियों में भेजा जाता था. पता चला है कि अवैध कारोबार में तीन तिकड़ी शशि, संतोष, छोटे इस धंधे का संचालन कर रहे थे.

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button