मध्यप्रदेशमनोरंजनराज्य

Madhya Pradesh News पीर बाबा के जन्मदिन के अवसर पर सैकड़ों लोगों ने बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाला जुलूस

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश

भेरुंदा (नसरुल्लागंज) आवली वाले पीर बाबा के जन्मदिन के अवसर पर नसरुल्लागंज सहित क्षेत्र के हजारों लोगों ने जुलूस निकाला जुलूस के रूप में ढोल बैंड बाजे के साथ बाबा साहब की दरगाह पर पहुंचकर हार फूल माला के साथ चादर चढ़ाई इस अवसर पर मजहर भाई द्वारा फातिहा पढ़ी गई एवं अमन चैन की दुआ की साथ में शरबत प्रसाद और भंडारे का आयोजन किया गया इस दरगाह के बारे में बताया जाता है कि जो भी श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना लेकर आता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है साल भर यहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है यहां पर सभी धर्मों के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है सांप्रदायिक सौहार्द के साथ दोनों धर्मों के लोग बड़ी संख्या में यहां पर शामिल होते हैं नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर वरिष्ठ भाजपा नेता और अधिवक्ता लच्छीराम यादव द्वारा मजहर खान को साफा पहनाया और फूल माला से सम्मान किया इस अवसर पर पत्रकार नरेंद्र यादव पत्रकार संजय कलमोर अजय कुमार राव और कमलेश वैष्णव पार्षद प्रतिनिधि राजेश पवार पार्षद मेहरबान सिंह नारायण अग्रवाल गौरी शंकर यादव मुन्ना भैया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button