
रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
नीमकाथाना। गौड़ विप्र समाज का विदाई समारोह मनाया गया। जिसमें पूर्व गौड़ विप्र समाज के अध्य्क्ष नरेश शर्मा को विदाई दी गई।नरेश जी का कार्यकाल 5 साल रहा जिसमें उन्होंने समाज हित के एवं समाज को आगे बढ़ाने वाले कार्य किए जो काबिले तारीफ हैं।अब तक के अध्य्क्ष पद की विदाई के इतिहास के बारे में चर्चा करें तो यह पहली ऐतिहासिक विदाई रही नरेश शर्मा की, हनुमान प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सतीश शर्मा, अनिल बाबूजी, डॉ प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा, रमेश पंडित, दौलत शर्मा ,रमेश मिश्रा, सुनील शर्मा विप्रसेना, सुनील शर्मा परशुराम सेना, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द शर्मा उपाध्यक्ष पं. विकास शास्त्री तथा समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में नए अध्यक्ष का चुनाव भी किया गया। जिसमें विमल भारद्वाज को अध्यक्ष चुना गया जिनका वहां मौजूद सभी बंधुओ ने करतल ध्वनि से स्वागत किया तथा उनकी अनुशंसा पर अन्य पदों का चयन किया गया।जिसमें संरक्षक के रूप में कुलभूषण शर्मा व भगवती प्रसाद शर्मा, को उपाध्यक्ष(शहर) पवन शर्मा काका को उपाध्यक्ष (ग्रामीण) प्रदीप शर्मा आगरी को महामंत्री,अन्नू शर्मा को कोषाध्यक्ष उत्तम शर्मा को संगठन मंत्री अशोक कश्मीरी ग्रामीण सचिव अनुज शर्मा गाँवड़ी व मीडिया प्रभारी पी के शर्मा को बनाया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया गया




Subscribe to my channel