
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली : लालगंज प्रखंड क्षेत्र के भटौली भगवान पंचायत अंतर्गत राष्ट्रीय मनुष्य एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथलेश कुमार के साथ धनंजय कुमार, लक्ष्मी पासवान व वार्ड सदस्या मधु देवी के द्वारा पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच करने के लिए आवेदन सौंपा। वार्ड संख्या 3 के वार्ड सदस्या मधु देवी का आरोप है कि पंचायत सरकार भवन निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है। सभी वार्ड सदस्यों को पूर्व वार्ड सदस्यों का वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति का कुल अभिलेख पंचायत सचिव द्वारा अभी नहीं सौंपा गया, व नए वार्ड सदस्यों से अभिलेख प्राप्ति का आवेदन ले रखें है। वहीं वार्ड संख्या 3 में 400 फीट फेबर ब्लॉक एवं छठ घाट पर सीढ़ी निर्माण में अनियमितता बरती गई है। ग्रामीण लक्ष्मी पासवान का कहना है कि पूर्व वार्ड सदस्य द्वारा सात निश्चय योजना के तहत PCC ढलाई का कार्य अभी तक अधुरा है, और वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के खाते से तीन लाख पंद्रह हजार रुपए की निकासी हो चुकी है। वहीं वार्ड संख्या 1मे मंगरु पंडित के घर से महादलित टोला तक मुखिया द्वारा PCC कार्य के नाम पर पंचायत के खाते से पैसे की निकासी कर लिया और सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हुआ। सभी कार्यों में काफी हद तक अनियमितता बरती जा रही है। मिथलेश कुमार के आवेदन देने के बाद लालगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जांच कर भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी लोगों पर करवाई कि जाएगी।


Subscribe to my channel