
रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद
सोमवार ब्रेकिंग : मंत्री बन्ना के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण, MMS कांड पर कांग्रेस करेगी मंथन, जा सकता है मंत्री पद
सोमवार का दिन हो सकता है मंत्री बन्ना गुप्ता के लिए महत्वपूर्ण,आलाकमान करेगा मंथन,हो सकता है मंत्री पद से इस्तीफाधनबाद झारखंड मंत्रिमंडल के लिए आज यानी सोमवार का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का इस्तीफा लिया जा सकता है. वैसे भी कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को बदलने की चर्चा लंबे समय से चल रही है. इस बीच रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का 21 सेकंड का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो बन्ना गुप्ता के लिए संकट पैदा कर सकता है. वीडियो में बन्ना गुप्ता एक महिला के साथ अश्लील बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. इस वायरल वीडियो की पुष्टि The Newspost नहीं करता है. वीडियो वायरल होने के बाद तो बन्ना गुप्ता विपक्षियों के निशाने पर हैं. हालांकि उन्होंने कहा है कि यह सोची-समझी योजना के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश की गई है।

Subscribe to my channel