झारखण्डराज्य

Jharkhand News अतीक अहमद के ऑफिस में खून ही खून! खून सना डुपट्टा और चाकू, देखते ही उड़े पुलिस के होश

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद

 उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज माफिया अतीक अहमद के कार्यालय में तलाशी ली है. उसके कार्यालय को देखते ही पुलिस के होश उड़ गए। क्योंकि यहां पर चारों तरफ खून ही खून बिखरा पड़ा था। इसके अलावा उसके दफ्तार में खून से सना डुपट्टा और चाकू भी मिले हैं. दरअसल, पुलिस अतीक के प्रयागराज के चकिया स्थित दफ्तर पहुंची पुलिस थी. हालांकि, यह खून, चाकू और डुपट्टा किसका है पुलिस भी तक पता नहीं लगा सकी है. गौरतलब है कि अतीक और उसका भाई अशरफ मारा जा चुका है, लेकिन उसके अपराधों के खूनी सबूत अभी भी मौजूद हैं. प्रयागराज की पुलिस आज अतीक अहमद के कार्यालय पहुंची तो सीढ़ियों से छत तक खून के छीटें मिले. पुलिस को खून से सना चाकू मिला है. इतना ही नहीं बल्कि खून से सना दुपट्टा भी मिला है. पुलिस ने जो कुछ देखा वो सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला था. इसकी अब पुलिस जांच कर रही है. आपको बता दें कि अतीक के चकिया स्थित इस दफ्तर पर 2017 में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाया था. इसके बाद से कार्यालय वीरान हो गया था।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button