बिहारराज्य

Bihar News बांका जिला प्रखंड कटोरिया क्षेत्र के बासमता पंचयात के अंतर्गत मिडिल स्कूल फट्टापाथर में सोमवार को ग्राम- सभा सह जन सुनवाई का कार्य क्रम का आयोजन किया गया।

रेपोर्टर किरानी मुर्मू बांका बिहार

बांका जिला प्रखंड कटोरिया क्षेत्र के बासमता पंचयात के अंतर्गत मिडिल स्कूल फट्टापाथर में सोमवार को ग्राम- सभा सह जन सुनवाई का कार्य क्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचयात के मुखिया सरिता देवी ने की। इस मौक़े पर ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के निर्देश पर जँहा सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी के टीम ने मनरेगा प्रधानमंत्रीआवास, शौचालय, पीडीएस जनवितरण प्राणाली समेत सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं की समीक्षा सभा में समाजिक अंकेक्षण सोसायटी के टीम लीडर राजेंद्र दास ने विभिन्न बिंदु पर चर्चा किए। सभा में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। योजनाओं में मिली शिकायत पर जन सुनवाई कि गयी। ग्राम सभा में मुखिया ने कहा कि पंचायात को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। विकास के मामले में बासमत्ता पंचायात को उचाईयाँ पर पहुंचना है। पंचायात के योजनाओं में अनियमित्ता किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी।मौके पर आवास सहायक सुधाकर रंजन, मनोरंजन, बिंदु, राजेश कुमार, के आलावे सामाजिक अंकेक्षण के कार्य -कर्ता कपिल हेम्ब्रम, कबिता, रबीना, बबिता, रेनू, पुतुल, मीरा आदि लोग मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button