
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
खबर बिहार के वैशाली जिले से है जहां उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है।हमले में 3 जवान घायल हो गए हैं घटना बिदुपुर दियारा इलाके की माइल की है जहां शराब बनाने की सूचना पर रेड करने उत्पाद विभाग की टीम पहुंची थी जहां से आधा दर्जन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को उत्पाद विभाग की हिरासत से छुड़ाने के लिए सैकड़ों की संख्या में बदमाश पहुंच गए और टीम पर हमला कर दिया। उत्पाद निरीक्षक गणेश चंद्र ने बताया कि करीब 150 से 200 की संख्या में शरारती तत्वों ने टीम पर हमला कर दिया साथ ही हथियार छीनने का भी प्रयास किया गया था। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई ।हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि उत्पाद विभाग ने हवा में फायरिंग कर अपनी जान बचाई घटना में 3 जवान के घायल होने की खबर है तथा 2 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है फिलहाल घायल जवानों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।उत्पाद विभाग की टीम ने बिदुपुर थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।


Subscribe to my channel