बिहारराजनीतिराज्य

Bihar News जनसंख्या नियंत्रण कानून पर JDU का मिला BJP को साथ, नीतीश के नेता केसी त्यागी ने रखी कई शर्त

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

पटना : चीन को पछाड़ भारत विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। अब भारत की आबादी विश्व में सबसे अधिक होने के बाद इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है। जनसंख्या के आंकड़े सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग कर रही है। इस मुद्दे पर बीजेपी को जेडीयू का साथ मिला है। जेडीयू ने कहा है कि उसे जनसंख्या नियंत्रण कानून से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उसने इसके लिए एक शर्त रख दी है।जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि उनकी पार्टी को जनसंख्या नियंत्रण कानून को कोई ऐतराज नहीं है। त्यागी ने कहा कि जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बढ़ती आबादी पर पहले ही चिंता जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहती है तो जरूर बनाए लेकिन उसके लिए उसे सभी राजनीतिक दलों से इसके लिए समर्थन लेना होगा, अगर ऐसा होता है तो जेडीयू को इससे कोई ऐतराज नहीं है।केसी त्यागी ने शनिवार को पटना में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर अपने विचार रखे। त्यागी ने कहा कि बिना कानून बनाए सिर्फ प्रचार-प्रसार करने से भी आबादी घटेगी। वहीं त्यागी ने बढ़ती आबादी के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराए जाने को गलत बताया और कहा कि इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने से पहले केंद्र को सभी दलों से अनुमति लेनी होगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button