झारखण्डराज्य

Jharkhand News धनबाद फूड प्वाइजनिंग मामले की एसडीओ ने की जांचधनबाद डीसी के निर्देश पर एसडीएम प्रेमकुमार तिवारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी ने करमाटांड़ हुचुकटांड़ गांव में फूड प्वाइजनिंग मामले की जांच की

 

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद

धनबाद डीसी के निर्देश पर एसडीएम प्रेमकुमार तिवारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी ने करमाटांड़ हुचुकटांड़ गांव में फूड प्वाइजनिंग मामले की जांच की एसडीओ ने पीड़ित बुधन रवानी, मालाधारी रवानी, दुलाल रवानी सहित अन्य ग्रामीणों से फूड प्वाइजनिंग के कारण को लेकर पूछताछ की. कई ग्रामीणों ने घटना के लिए किसी सुरेश नामक ठेलावाले को जिम्मेवार ठहरा रहे थे. एसडीओ ने ग्रामीणों से लिखित शिकायत करने को कहा. इसके लिए दो दिनों की मोहलत दी गई. एसडीओ ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों ने चाट-गुपचुप बेचने वालों के नाम व पते भी बताए हैं. चाट व गुपचुप विक्रेताओं से भी पूछताछ की जाएगी. ग्रामीणों की लिखित शिकायत के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी. जल्द ही जांच रिपोर्ट डीसी को सौंप दी जाएगी. मौके पर सीओ रामप्रवेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, थाना प्रभारी पंकज वर्मा, समाजसेवी जगदीश रवानी, मंतोष रवानी भी मौजूद थे. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button