Madhya Pradesh News विमल यादव पर पार्टी ने जताया भरोसा, एक बार पुनः बनें ब्लॉक अध्यक्ष
चुरहट विधानसभा के हनुमानगढ़ ब्लॉक में देंगे अपनी सेवाएं

रिपोर्टर विजय गुप्ता सीधी मध्यप्रदेश
सीधी, चुरहट~ आम आदमी पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है, अबकी बार विधानसभा चुनाव का कंट्रोल पार्टी के केंद्रीय टीम के पास होने वाला है, जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से पार्टी प्रतिदिन आगामी चुनाव को लेकर अलग अलग की रणनीति बना रही है, हाल ही में संगठन विस्तार में आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय टीम द्वारा पदाधिकारियों की नियुक्ति नये सिरे से की जा रही है, जिसमें नये एवं पुराने सभी कार्यकर्ताओं को उचित दायित्व से नवाजा जा रहा है, जिससे पार्टी का संतुलन बना रहे, और होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का परचम हासिल हो सके, बताते चलें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी के राष्टीय संगठन महामंत्री राज्य सभा सांसद संदीप पाठक, मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह जून एवं प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल द्वारा कई नियुक्तियां की गई है, उसी क्रम में मध्यप्रदेश के चुरहट विधानसभा अंतर्गत हनुमानगढ़ ब्लॉक की कमान एक बार पुनः विमल यादव के पास मिली है, उन्हें बतौर ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, बता दें कि विमल यादव द्वारा इसके पहले भी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं देकर पार्टी एवं लोगों का दिल जीतने का काम किया गया है, अब देखना है कि इस चुनावी वर्ष में वह अपने कार्यों से पार्टी एवं जनता को कितना प्रभावित कर पाएंगे




Subscribe to my channel