Madhya Pradesh News मैहर श्री राम जानकी मंदिर बड़ा अखाड़ा से निकली परशुराम जी की शोभायात्रा

रिपोर्टर अनुराधा चौरसिया सतना मध्यप्रदेश
धार्मिक उत्सव परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के उपलक्ष में मैहर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर बड़ा अखाड़ा परिसर से विधि विधान पूजन अर्चन के साथ भगवान परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई l इस दौरान ढोल नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ आरंभ इस शोभा यात्रा में विभिन्न स्थानों से पधारे संत महात्मा शोभायमान हो रहे हैं l
नगर के विभिन्न स्थानों से भ्रमण करती इस शोभायात्रा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत चतुर्वेदी, श्री रामनिवास उरमलिया कैलाश गौतम सतीश मिश्रा विकास तिवारी प्रिंस शर्मा विष्णु धर उरमलिया कुलदीप पाठक अमर नाथ पांडे सुबोध मिश्रा अंबुज द्विवेदी भारत शुक्ला इंद्र कुमार त्रिपाठी विकास गौतम छोटू शर्मा जितेंद्र पांडे सुरेश तिवारी रामनरेश प्यासी देवेंद्र पांडे वंशगोपाल परोहा आदित्य नारायण शुक्ला विनय पांडे राजा पांडे कैलाश तिवारी संदीप नायक ओंकार तिवारी अनुज पांडे राकेश त्रिपाठी गोले तिवारी सूर्यकांत द्विवेदी पारस तिवारी जीतू शुक्ला गोले तिवारी, सहित साहित्य, सामाजिक सेवा, राजनीति व्यापार व्यवसाय, शैक्षणिक जगत एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी नामी-गिरामी हस्तियां एवं क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से पधारे विप्र बंधु भारी संख्या में उपस्थित रहे l भगवान परशुराम जी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण चीजे परशुराम जी त्रेता युग (रामायण काल) में एक भट्ट ब्राह्मण ऋषि के यहाँ जन्मे थे। जो विष्णु के छठा अवतार हैं। पौरोणिक वृत्तान्तों के अनुसार उनका जन्म महर्षि भृगु के पुत्र महर्षि जमदग्नि द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न देवराज इन्द्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को मध्यप्रदेश के इन्दौर जिला में ग्राम मानपुर के जानापाव पर्वत में हुआ। वे भगवान विष्णु के आवेशावतार हैं। महाभारत और विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम जी का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम जी हो गया। भगवान परशुराम जी की जयंती प्रतिवर्ष वैशाख शुक्ल तृतीया को संपूर्ण स्थानों में मनाई जाती है l



Subscribe to my channel