मध्यप्रदेशमनोरंजनराज्य

Madhya Pradesh News गणेशगंज में ईद का त्यौहार बड़े उल्लास के साथ मनाया गया

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

जिला सिवनी ब्लॉक लखनादौन गणेशगंज में ईद का त्योहार बड़े उल्लास के साथ मनाया गया,मुस्लिम संप्रदाय का सबसे बड़ा त्यौहार ईद है, जिसे ईदु उल फितर के नाम से जाना जाता है आज ईद मनाया जा रहा है मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे 1 माह रमजान शरीफ के रोजे रखकर वह तरावीह की नमाज पढ़कर इबादत करते हैं रमजान शरीफ के महीना जैसे ही खत्म होता है चांद देखने के बाद ईद मनाई जाती है 21 तारीख की शाम चांद देखने के बाद आज ईद मनाई जा रही है सुबह से उठकर मुस्लिम भाई ईद की नमाज पढ़ने के लिए तैयार होने लग जाते हैं और नए कपड़े पहन कर ईदगाह जाकर ईद की नमाज अदा करते हैं नमाज के बाद सभी अमन चैन की दुआ मांगने के बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं आज गणेशगंज,बाम्हानवाडा, ईदगाह में सुबह 9:00 बजे हाफिज हुसैन ने नमाज अदा कराई और नमाज के बाद देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी दुआ के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हुए ईद की खुशियां मनाई गई

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button