झारखण्डराज्य

Jharkhand News फाउंडेशन के द्वारा दशाना डेंटल कॉन्फ्रेंस,कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया,दिल्ली में नेशनल हेल्थ एक्सीलेंसी अवार्ड

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

आज दिनांक 20 अप्रैल 2023 को दसाना  फाउंडेशन के द्वारा दशाना डेंटल कॉन्फ्रेंस,कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया,दिल्ली में नेशनल हेल्थ एक्सीलेंसी अवार्ड का कार्यक्रम आयोजित किया गया, उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेंटल कौंसिल ऑफ इंडिया कार्यकारिणी समिति के सदस्य सह झारखंड स्टेट डेंटल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ विवेक कुमार को डेंटल के क्षेत्र में सक्रियता एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर चीफ रजत शर्मा एवं सांसद मनोज तिवारी के हाथों डॉ विवेक कुमार को वर्सेटाइल डेंटिस्ट ऑफ द ईयर 2023 नेशनल हेल्थ एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से करीब 600 लोगों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर चीफ रजत शर्मा एवं सांसद मनोज तिवारी ने डॉ विवेक कुमार को नेशनल हेल्थ एक्सीलेंसी अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, साथ साथ 70 लोगों को अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button