छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh News आम आदमी पार्टी टीम ने बुंदिया क्षेत्र सप्ताहिक बाजार में केनोपी लगाकर किया निशुल्क सदस्यता अभियान,

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़

सूरजपुर । आम आदमी पार्टी जिला सूरजपुर के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने टीमों के साथ आज भटगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुंदिया सप्ताहिक बाजार में केनोपी लगाकर सैकड़ों लोगों की सदस्यता ग्रहण कराई। जिले में लगातार आम आदमी पार्टी ने निशुल्क सदस्यता अभियान 22 दिवस का है। अब जिले के सभी कार्यकर्ता एक मौका केजरीवाल का नारा सहित कड़ी धूप में पसीना बहा कर आम आदमी पार्टी मैं लगातार लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस बार हम भारी बहुमत से जीत कर जिले के हर क्षेत्रों में हो रहे भ्रष्टाचार तथा घर-घर जन जन हर समस्याओं का समाधान करने की काम करेंगे। आम आदमी पार्टी की निशुल्क सदस्यता अभियान का आज 21 वा दिन चल रहा है जिसमें जिला अध्यक्ष ने अपनी टीमों के साथ लगभग 12000 हजार से अधिक लोगों की सदस्यता ग्रहण कराई है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान में लगातार लोग जुड़ते जा रहे हैं अब आम आदमी पार्टी जिले में एक भारी संगठन बना चुकी है। लोग आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रहे है और लगातार दूसरे पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में जुड़ना चाहते है। आज के इस कार्यक्रम के दौरान संजय गबेल, राजेंद्र पासवान, देवबरण मरकाम, हेमंत यादव, नितेश गुप्ता संगीता मरावी रामनारायण प्रिंस गुप्ता, राकेश गुप्ता ,लोकनाथ, बृजलाल रजवाड़े, सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button