झारखण्डराज्य

Jharkhand News ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है। 

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) कमलाकांत गुप्ता ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं सभी 31 थाना व 22 ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही 33 थाना क्षेत्र पर जिला प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button